Vijay Rupani Corornavirus : कल तबीयत खराब होने के बाद आज कोरोना पॉजिटिव आये विजय रुपाणी
इस समय गुजरात में नगर निगम के चुनाव और नगर पालिका के चुनाव की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है, नगर निगम के चुनाव 21 फरवरी को होने हैं वही नगर पालिका के चुनाव 28 फरवरी को होने हैं।

इस समय गुजरात में नगर निगम के चुनाव और नगर पालिका के चुनाव की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है, नगर निगम के चुनाव 21 फरवरी को होने हैं वही नगर पालिका के चुनाव 28 फरवरी को होने हैं।
आपको बता दें कि नगर पालिका और नगर निगम के चुनाव को लेकर गुजरात के राजनीति गलियारों में हलचल सी मच गई है, कौन सी पार्टी कहां की सीट जीत पाएगी इसी को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी लगातार दो दिनों से रैलियां कर रहे थे, कल रैली के दौरान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को चक्कर आया और वह मंच में ही बेहोश होकर गिर पड़े ,उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रुपाणी की तबीयत अब ठीक है फिलहाल वह अस्पताल में एडमिट रहेंगे, जब तक कोरोना वायरस उनके शरीर से खत्म ना हो जाता। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी ,और उन्हें आराम करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने ऊपर ध्यान रखने के लिए कहा है, वही देखने की बात यह होगी कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में कितने लोग आए थे और उनमें से कितने लोग में कोरोना पॉजिटिव पाए जाते है।