टीवी पर लौट रहा है शक्तिमान और सुपरस्टार शाहरुख़ का सर्कस ,रिटेलीकास्ट होंगे 4 पॉपुलर शोज़
भारत सरकार ने 90 के दौर के मशहूर शोज रामायण और महाभारत दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च से दोबारा प्रसारण शुरू कर दिया | इन शोज़ के बाद फैंस लगातार शक्तिमान,सर्कस, विक्रम और बेताल समेत 90 के दशक के पॉपुलर शोज़ को दोबारा टेलीकास्ट करने की मांग कर रहे थे (जाने पूरी रिपोर्ट)

टीवी पर लौट रहा है "शक्तिमान" और सुपरस्टार शाहरुख़ का "सर्कस" ,रिटेलीकास्ट होंगे 4 पॉपुलर शोज़
भारत में पूरी तरह लॉकडाउन होने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह बंद हो गई है। फिल्मों की शूटिंग के साथ ही टेलेविजन पर प्रसारित होने वाले सभी शोज की शूटिंग भी बंद है | लिहाज़ा शूटिंग रुक जाने से टीवी पर इन शोज़ का टेलीकास्ट नहीं हो रहा है| जिससे घर में बैठे फैंस के पास बोर होने और मोबाइल चलने के अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसे में भारत सरकार ने 90 के दौर के मशहूर शोज रामायण और महाभारत दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर 28 मार्च से दोबारा प्रसारण शुरू कर दिया | इन शोज़ के बाद फैंस लगातार शक्तिमान,सर्कस, विक्रम और बेताल समेत 90 के दशक के पॉपुलर शोज़ को दोबारा टेलीकास्ट करने की मांग कर रहे थे | इसलिए भारत सरकार ने 90 के दौर के मशहूर शोज को दोबारा प्रसारित करने का बड़ा फैसला लिया है।इसमें 'रामायण', 'महाभारत', 'ब्योमकेश बक्शी' और 'सर्कस' और शक्तिमान शो को फिर ऑनएयर किया जा रहा है।
रामायण एक भारतीय पौराणिक टेलीविजन श्रृंखला है, जो 1987-1988 के दौरान रामानंद सागर द्वारा निर्देशित की गयी थी। रामायण उस दौर में भारतीय टेलीविजन के लिए हिंदू महाकाव्यों की अवधारणा को पेश कर राष्ट्रीय क्लासिक बन गया, यह 80 के दशक के मध्य में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।इसके कुल 79 एपिसोड्स हैं | एक बार फिर इसे 28 मार्च से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।
साल 1988 में प्रसारित हुआ धारावाहिक 'महाभारत' एक पुराणिक काव्य पर आधारित कहानी है।इसके कुल 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे| ये शो विश्व के सबसे ज्यादा देखे गए शोज में से एक है। अब इस 28 मार्च से दोबारा दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाने वाले शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी शो 'फौजी' और 'दिल दरिया' से की थी लेकिन उन्होनें सर्कस शो से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। शाहरुख खान की दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शाहरुख़ का ये शो 1989 में अजीज मिर्जा और कुंदन शाह के निर्देशन में बना था इसके कुल 19 एपिसोड थे। इस शो को 28 मार्च से फिर एक बार दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
1993 और 1997 एक और पॉपुलर शो 'ब्योमकेश बक्शी' एक बंगाली डिटेक्टिव की कहानी दिखाता है। इस शो में रजित कपूर ने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का अहम किरदार निभाया था। इस शो का पहला सीजन 1993 में ऑनएयर हुआ था जिसमें 14 एपिसोड थे। वहीं 1997 में आए दूसरे सीजन में 20 एपिसोड दिखाए गए हैं।
वही नब्बे के दशक की सबसे मशहूर सुपरहीरो सीरीज शक्तिमान भी दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया गया है | इस सीरीज की शुरुआत 1997 में हुई थी। जिसमें मुकेश खन्ना लीड रोल में थे। वहीं इसका लास्ट एपिसोड 25 मार्च 2005 को टेलीकास्ट हुआ था और यह शो 9 सालो तक चला था । शक्तिमान के करीब 400 एपिसोड आए थे, जिनमें शो के आखिर में शक्तिमान के द्वारा सिखाई जाने वाली 'छोटी-छोटी मगर मोटी बातें' बेहद मशहूर हुई थीं।