बदमिजाज तबलीगी जमातियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह
जनरल वीके सिंह ने कहा है इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए| योगी जी ने इनके खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की बात कही है| जब तक हम सख्त कार्रवाई नहीं करेंगे, (पूरा पढ़े )

बदमिजाज तबलीगी जमातियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह बद्तमीज़ तब्लीगी जमातियों से आतंकवादियों जैसा व्यवहार करने को कहा है| आपको बता दें की पुरे देश समेत गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| वही गाजियाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले तबलीगी जमात की वजह से बढ़े है |
केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह नेजमातियों पे रोष जाहिर करते हुवे मीडिया से कहा " गाजियाबाद की हालत तब तक ठीक थी जब तक तबलीगी जमात के लोग वहां नहीं पहुंचे थे| ये एक जाहिल मानसिकता है जिससे निकलने की जरूरत है| हम इन्हें बचाकर संक्रमण फैलाने की कोशिश कर रहे हैं| यह आतंकवाद की घटना है और इनसे आतंकवादियों की तरह ही निपटना चाहिए| ये अपने आपको तबलीगी बोलते हैं और इस्लाम की अच्छाइयों का प्रचार करते हैं| अगर वे डॉक्टर्स और नर्सेस के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं तो इस्लाम के मानने वाले नहीं हैं| इस्लाम में कुछ ऐसा नहीं है कि आप ऐसी जाहिल चीजें करें|"
जनरल वीके सिंह ने कहा है इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए| योगी जी ने इनके खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की बात कही है| जब तक हम सख्त कार्रवाई नहीं करेंगे, इन्हें सबक नहीं मिलेगा| गाजियाबाद में तबलीगी जमात के 23 लोग संक्रमित हैं| ये लोग जिन इलाकों में गए उन्हें चिन्हित किया गया और वहां पर सख्ती से चीजें लागू की गईं हैं |
आपको बता दें, देश में कोरोना मामलों की संख्या 5734 क पर पहुंच गयी है ,जिसमे 30 फीसदी तब्लीगी जमात के है | वही, 166 लोगो की इस वायरस ने जान ले ली है |