राहत भरी खबर - कोरोना से जंग के बीच, संक्रमित लोगों के ठीक होने की संख्या में आ रहा है सुधार
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर आई। यहां सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे।

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर आई। यहां सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। यह भी राहत की खबर है कि सोमवार को मिले नए संक्रमितों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 30,412 की कमी हुई। इससे पहले 9 मार्च को एक्टिव केस में 2909 की कमी हुई थी।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में...
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.29 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,877
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.55 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.29 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.90 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.50 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.10 लाख
आपको बता दे, भारत में कोविड-19 के 3,29,942 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,29,92,517 हुई। 3,876 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,49,992 | 3,56,082 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 1,90,27,304 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,15,221| देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,03,756 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,27,10,066 हुआ।