रामायण के किरदार का हुआ निधन- BREAKING NEWS
राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं| उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था| बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे| ' (पूरा पढ़े )

रामायण के कलाकार श्याम सुंदर का निधन, रामानंद सागर की रामायण में निभाया था सुग्रीव का किरदार
रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है| बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे| रामायण में 'राम-लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है|
श्याम सुंदर कलानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में रामायण से ही हुई थी| इन्होंने रामायण में सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी| हालांकि इसके बाद उन्हें अदाकारी की दुनिया में ज्यादा काम नहीं किया| अपने सहकलाकार के निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने गहरा शोक जताया है|
राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं| उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था| बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे| '
वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है| उन्होंने लिखा- 'हमारे सहयोगी श्याम सुंदर कलानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी| भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें| '
आपको बता दें कि रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' तीन दशक से अधिक पुराना है| लॉकडाउन में दर्शकों की भारी डिमांड पर एक बार फिर रामायण को डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जा रहा है, जिसके चलते इसके सभी किरदार और कलाकार एक बार फिर चर्चा में हैं|
हाल ही में रामायण ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है | रामायण ने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त करने वाला शो बन गया है ,साथ ही ही छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की है | ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' में पिछले सप्ताहांत में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी दर्ज़ हुई, जो किसी भी सीरियल के लिए एक रिकॉर्ड है|