अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ जंग में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया
बॉलीवुड के बड़े एक्टर भी इस मुहीम से जुड़ने लगे हैं| सबसे पहले बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये डोनेट किए| यहीं नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है|

अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ जंग में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सिर्फ बेहतरीन ही नहीं है , बल्कि वो एक बेहतरीन इंसान भी है | चाहे फिल्में हो या असल जीवन वो हर जगह देश की मदद करने के लिए आगे रहते है | चाहे टैक्स भरने की बात हो या किसी आपदा के समय देश की आर्थिक मदद करने की अक्षय कुमार हर वक़्त आगे रहते है| एक बार फिर अक्षय कुमार ने कोरोनावायरस से जंग की मुहीम में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है| इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा: "यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है| और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें| मैं अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये का योगदान पीएम राहत कोष में देने की प्रतिज्ञा करता हूं| आओ जीवन बचाएं| जान है तो जहान है| " अक्षय कुमार ने इस तरह अपने योगदान की जानकारी दी| सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है| इस महामारी से जंग के लिए अक्षय कुमार ने अब तक की सबसे बड़ी रकम दान की है| इससे पहले किसी भी सुपरस्टार ने इतनी बड़ी रकम डोनेट नहीं की है | वहीं दुनिया भर की फिल्मी हस्तियां भी कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं| ये सिलसिला साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने शुरू किया था और अब बॉलीवुड के बड़े एक्टर भी इस मुहीम से जुड़ने लगे हैं| सबसे पहले बाहुबली फेम एक्टर प्रभास ने 4 करोड़, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये डोनेट किए| यहीं नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है| वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए| भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह ने एक लाख रुपये और रवि किशन ने एक माह की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है|
बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं| इसी के साथ भारत में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 924 हो गई है| कोविड-19 की वजह से अब तक 19 लोगों की जान गई है|