2 महीनो में दिल्ली में आज 5 वी बार आया भूकंप
राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किया गया है | इसबार भूकंप का झटका दिल्ली के पीतमपुरा में महसूस किया गया है

आप को बता दे दिल्ली में मात्र 2 महीने के अंदर पांच भूकंप आ चुके हैं। बतादे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली-NCR में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद 13 अप्रैल को फिर भूकंप आया था। 3 मई को एक हल्का भूकंप आया था। उसके बाद 10 मई को भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.4 था और इसका केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसवक्त लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही हैं, ऐसे में भूकंप के झटके आने पर पैनिक फैल गया था।| एक समाचार पत्रिका के हिसाब से नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, शुक्रवार को एक कम तीव्रता का भूकंप दिल्ली के पीतमपुरा में आया। यह भूकंप 11 बजकर 28 मिनट पर आया था। और इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.2 थी। बहुत से लोगों को एहसास भी नहीं हुआ कि भूकंप का कोई झटका लगा है। लॉकडाउन के बाद से अबतक चार भूकंप दिल्ली में आ चुके हैं।
इसके साथ ही आप को बतादे भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को जोन-4 में रखा है। क्योकि भूकंप के मामले में दिल्ली बेहद संवेदनशील है।यहां 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है। दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और गुड़गांव, रेवाड़ी तथा नोएडा के नजदीकी इलाके शामिल हैं। लेकिन आज आए भूकंप के बाद दिल्ली में थोड़ा भय है क्योकि बार बार भूकंप आना लोगो के लिए परेशानी की वजह बन गई है |